Screen Time Kitna Achcha Kitna Bura in Hindi Health by S Sinha books and stories PDF | स्क्रीन टाइम कितना अच्छा कितना बुरा

The Author
Featured Books
  • અસવાર - ભાગ 3

    ભાગ ૩: પીંજરામાં પૂરો સિંહસમય: મે, ૨૦૦૦ (અકસ્માતના એક વર્ષ પ...

  • NICE TO MEET YOU - 6

    NICE TO MEET YOU                                 પ્રકરણ - 6 ...

  • ગદરો

    અંતરની ઓથથી...​ગામડું એટલે માત્ર ધૂળિયા રસ્તા, લીલાં ખેતર કે...

  • અલખની ડાયરીનું રહસ્ય - ભાગ 16

    અલખની ડાયરીનું રહસ્ય-રાકેશ ઠક્કરપ્રકરણ ૧૬          માયાવતીના...

  • લાગણીનો સેતુ - 5

    રાત્રે ઘરે આવીને, તે ફરી તેના મૌન ફ્લેટમાં એકલો હતો. જૂની યા...

Categories
Share

स्क्रीन टाइम कितना अच्छा कितना बुरा

 

 स्क्रीन टाइम कितना अच्छा कितना बुरा 

 

दिन भर में काफी समय हम अपने  डिवाइस के स्क्रीन पर बिताते हैं  ,  यह डिवाइस चाहे टी वी हो या स्मार्ट फोन या टैबलेट या कंप्यूटर आदि कुछ भी  . इनके अतिरिक्त आजकल फ्रिज , डोर बेल आदि गैजेट भी इंटरएक्टिव स्क्रीन के साथ मिलने लगे हैं  .  कभी मनोरंजन के लिए तो कभी न्यूज़ , स्पोर्ट्स आदि के लिए हम अपने डिवाइस के स्क्रीन पर नजरें टिकाएं रहते हैं , यहाँ तक की सोने के समय तक भी  . एक तरफ जहाँ हम सोचते हैं कि स्क्रीन टाइम हमें रिलैक्स करता है वहीँ दूसरी तरफ कुछ न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि यह हमें उत्तेजित करता है  . 

यदि आप सोने के पहले तक अपनी डिवाइस के स्क्रीन पर देख रहें हैं तो क्या आपने खुद से ये  सवाल किए  हैं  -

1  . क्या स्क्रीन टाइम सही मायने में आपको सुकून देता है  ! हो सकता है आप यह महसूस नहीं कर रहे हों कि आपका डिवाइस आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से स्टिमुलेट ( उत्तेजित )  कर रहा है पर यही हक़ीक़त है  . फेसबुक या ट्विटर आदि पर स्क्रॉल करने और किसी पुस्तक के पन्ने पढ़ने में बहुत अंतर् है . बेड  टाइम  का समय हमें अपनी गतिविधियों पर फुल स्टॉप लगाने का समय है . हमारे  डिवाइस के स्क्रीन के कुछ कंटेंट हमारी दिलचस्पियों और दिमाग को स्टिमुलेट करते हैं न कि रिलैक्स . 

2 . स्क्रीन हमारे मूड पर क्या असर कर रहा है ! कभी सोशल मिडिया पर कुछ पोस्ट या विडिओ  देख कर या किसी निकट के संबंधी के फोटो में खुद को न देख कर या दफ्तर से आये किसी ईमेल या मेसेज को देख कर आप बहुत उत्तेजित हो सकते हैं  . यह आपके मूड और निंद्रा को ख़राब कर सकता है   . हो सकता है कभी आप इंटरैक्टिव हों , ऐसे में सोते समय विडिओ देखने से आपके  चिंतित होने , स्ट्रेस्ड होने  या अकेला पन महसूस करने की संभावना ज्यादा होती  है   . 

3 . आपके  स्क्रीन का आपकी नींद पर क्या प्रभाव पड़ रहा है ! उपरोक्त कथन के अनुसार सोते समय चिंतित , अपसेट या  स्ट्रेस्ड होने का प्रतिकूल असर हमारे मष्तिष्क पर पड़ता है   . यह उत्तेजित और एक्टिव हो उठता है ,नींद नहीं आती है   . सोते समय विडिओ देखने से नींद और भी ज्यादा विचलित हो जाती है   . कभी हम नींद टूटने पर रात में अपना  डिवाइस ऑन कर लेते हैं   . रात्रि में नींद टूटना स्वाभाविक है और फिर कुछ समय के बाद स्वतः निद्रा आ जाती है पर यदि इसी बीच में स्क्रीन देखने लगते हैं तो निंद्रा आने में और ज्यादा देर हो सकती है   . हमारे डिवाइस से निकलने वाली नीली प्रकाश की किरणें नींद  और ब्रेन  के लिए अच्छी नहीं हैं   . रात में ठीक  से नहीं सोने से दूसरे   दिन थकावट लगती है और हम अपने काम पर  ठीक से केंद्रित नहीं हो पाते हैं    . 

4 . क्या हमारे पास डिवाइस ऑफ करने की इच्छा शक्ति है ! सही मायने में डिवाइस कोई इशू नहीं , है पर क्या हमारे पास स्क्रीन पर रहने का कोई ठोस कारण है  , यह मायने रखता है  . अक्सर ज्यादातर लोग इस पहलू को नजरअंदाज करते हैं  . हमारा डिवाइस एक तरह से हमें क्या करना है इसकी सूची देता है और इसमें बहुत विषय अनचाहे या बेकार हो सकते हैं  . अगर हम डिवाइस ऑफ नहीं करते हैं तब यह समस्या का समाधान न  कर इसे बनाये रखता है  . 

 


सोने के पहले स्क्रीन टाइम कम करने के टिप्स -

सर्वप्रथम सोने का यथासंभव एक नियमित रूटीन हो  . 

सोने के  आधा से एक घंटे के पहले किसी डिवाइस पर नहीं जाएँ  . 

यथासंभव सोने के पहले स्नान ( गुनगुने गर्म पानी से ) करें  . 

बेडरूम में लाइट और साउंड आपकी पसंद के अनुसार सूदिंग और रिलैक्सिंग होनी चाहिए  . 

मेडिटेशन , प्रार्थना  या अपनी रूचि की पुस्तक पढ़ें  . 

यथासंभव सोने के पहले इंटरनेट और अपने डिवाइस को ऑफ रखें और फोन को बेड से दूर रखें  . आप सोच सकते हैं कि साइलेंट मोड में रखने  से काम हो जायेगा पर वास्तव में रियल साइलेंट मोड है कि बैडरूम में इसे न ही रखें  . 

 

 समाप्त