Be Proud Indian in Hindi Anything by S Sinha books and stories PDF | गर्व से कहो हम भारतीय हैं

The Author
Featured Books
  • ماسک

    نیا نیا شہر نئی امیدیں لے کر آیا ہے۔ دل کو سکون اور سکون ملا...

  • Wheshat he Wheshat - 5

    وحشت ہی وحشت (قسط نمبر 5)(بھیڑیے کا عروج: )​تیمور کاظمی صرف...

  • Wheshat he Wheshat - 4

         وحشت ہی وحشت(قسط نمبر( 4)جب تیمور گھر میں داخل ہوا، تو...

  • Wheshat he Wheshat - 3

    وحشت ہی وحشت( قسط نمبر (3)(منظر کشی :)رات کا وقت تھا، بارش ک...

  • Wheshat he Wheshat - 2

         وحشت ہی وحشت قسط نمبر (2)   تایا ابو جو کبھی اس کے لیے...

Categories
Share

गर्व से कहो हम भारतीय हैं

 

                                                          गर्व  से कहो हम भारतीय हैं 


हमें भारतीय होने पर गर्व अनुभव करना चाहिए क्योंकि -


1 . हम विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र हैं  . इसके अलावा  दुनिया के प्राचीनतम गणतंत्रों में भी अग्रणी हैं  . 


2 . हमारी सभ्यता ‘ सिंधु घाटी की सभ्यता ‘ विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में एक है  . 


3 . हम दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाले देश के वासी हैं  . 


4 . विश्व के प्राचीनतम शिक्षा संस्थान / विश्वविद्यालय - नालंदा और तक्षशिला अखंड भारत में स्थित थे जहाँ दुनिया भर से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते थे  . 


5 . दुनिया में सर्वाधिक युवाओं वाला देश भारत है  . 


6 . दुनिया में हीरे की खनन करने वाला सर्वप्रथम देश भारत ही है  . 


7  . दुनिया में अंग्रेजी बोलने वाले देशों में दूसरे स्थान पर भारत  है  . 


8 . मासिनराम , मेघालय , दुनिया में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थल भी भारत में है  . 


9 . दुनिया में सर्वाधिक  डाकघर  भारत में है  . 


10 . दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित  क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश भारत में  है और सबसे बड़ा स्टेडियम , मोटेरा अहमदाबाद भारत में ही है  . 


11 . विश्व का सर्वाधिक ऊंचा रेल पुल जम्मू कश्मीर भारत में है  . 


12 . हुब्बली , कर्नाटक का रेलवे प्लेटफार्म दुनिया का सब से बड़ा प्लेटफार्म है   . 


13 . दुनिया की  सबसे ऊंची मोटोरेबल सड़क  लद्दाख भारत में है    . 


14 . दुनिया में सर्वाधिक गायों की संख्या भारत में है और भारत में ही दुनिया का  सर्वाधिक दूध उत्पादन होता है    . 


15 .  दुनिया में सर्वाधिक वेजिटेरियन भारत में हैं    . दुनिया में वेजिटेरियन KFC  मेनू  एकमात्र भारत में ही उपलब्ध  है    . 


16 . विश्व में सबसे कम तलाक होने वाले देशों में भारत प्रमुख है    . 


17 .  शनि शिंगणापुर , महाराष्ट्र दुनिया का सर्वाधिक सुरक्षित गाँव है यहाँ अक्सर घरों में दरवाजे नहीं होते हैं    . 


18 . दुनिया का विशालतम सूर्य घड़ी ( Sun dial ) जयपुर भारत में है    . 


19 . दुनिया के प्राचीनतम शहरों में एक वाराणसी भारत में है    . 


20 . विश्व के untouched जगहों में एक सेंटिनल भारत के अंडमान निकोबार में है    . 


21 . आयुर्वेद और योग का उद्गम स्थल भारतवर्ष ही है     . 


22 . मौलिन्नोंग , मेघालय दुनिया का सर्वाधिक स्वच्छ  गाँव है    . 


23 . भारत विविधताओं में भी एकता वाला एकमात्र देश है     . यहाँ अनेक धर्म और भाषाएँ  ( 29 ) और उपभाषाएँ ( करीब 1650 ) हैं  . 


24 . Covid 19 महामारी के दौरान  अपना टीका बनाने वाले देशों में भारत एक है    . 


25 . सर्वाधिक टीका ( vaccine ) निर्माता सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया , पुणे भारत में है    . 


26 . विश्व में सर्वाधिक फ़िल्में भारत में बनती हैं    . 


27 . विश्व को शून्य ( zero ) का ज्ञान देने वाला पहला देश भारत है  . अगर शून्य न होता तो , सूर्य चाँद , तारों और ग्रहों आदि की दूरी की गणना करना संभव न था  . सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को 365.256 … दिन लगते हैं इसकी  सटीक गणना भारतीय खगोल वैज्ञानिकों ने बहुत पहले ही कर लिया था ( 600 BC - 700 AD ) . ज्यामिति ( geometry ) का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत ‘ पाइथोगोरा  थ्योरम ‘ का श्रेय ग्रीक को 2500 वर्ष पूर्व दिया गया है हालांकि भारत में बौद्धयाना सुलभ सूत्र द्वारा इसे 800 - 500 BC के बीच खोज लिया था  . 


28 . प्राचीन भारतीय भाषा संस्कृत को मदर ऑफ़ आल लैंगुएजेज कहा जाता है  . हमारे पुराने ग्रंथ , वेद , उपनिषद आदि सभी संस्कृत भाषा में लिखे गए थे  .  कालांतर में समय समय पर भिन्न देशी और विदेशी भाषाओं में वेद और उपनिषदों का  अनुवाद किया गया  . वेदों  और उपनिषदों से दुनिया को बहुत कुछ सीखने को मिला है  . 


29 . आयुर्वेद और योग के अतिरिक्त भी चिकित्सा के क्षेत्र में भारत ने प्राचीन काल में उपलब्धि प्राप्त किया था  . ईसा पूर्व 7000 BC में ही सिंधु घाटी सभ्यता में दंत चिकित्सा का प्रमाण मिला है  . प्राचीन भारतीय डॉक्टर सुश्रुता को फादर ऑफ़ प्लास्टिक सर्जरी कहा जाता है , उन्होंने 700 BC में ही प्लास्टिक सर्जरी किया था  . कैटरेक्ट सर्जरी ( मोतियाबिंद ) भारत में 200 AD में जाबामुखी सलाख नामक टूल से किया जाता था  . 


30 . प्राचीन  सिंधु घाटी सभ्यता में भी फ्लश टॉयलेट सिस्टम का प्रमाण मिला है  . मोहनजोदड़ो और हड़प्पा दोनों जगहों के घरों में फ्लश सिस्टम थे जो ड्रेनेज लाइन से जुड़े होते थे  .  


31 . भारत में लगभग 4500 वर्ष पहले ही व्हील (  wheel ) होने का प्रमाण मिला है  . व्हील का आविष्कार विज्ञानं के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है  .  यूरोप तो यह करीब 1500 साल बाद पहुंचा है हालांकि सुमेरिया में  करीब 5500 वर्ष पूर्व इसके होने का प्रमाण मिला है  . 

32 . चन्द्रमा पर पानी है , इसका पता पहली बार भारत के चंद्रयान - 1 ने लगाया है  .