Ek Bevkuf - 1 in Hindi Detective stories by Priyansu Jain books and stories PDF | एक बेवकूफ - 1

Featured Books
  • When Miracles Happen - 3

    उस मूर्ति के गायब हो जाने के बाद राजू माँ के पास आकर लेट गया...

  • खुदकुशी

    खुदकुशी                      कमल चोपड़ा        ​रातभर तेज़ आ...

  • RAAKH - खामोश चीखों का शहर

    इस शहर में, सूरज उम्मीद जगाने नहीं उगता था; वह तो बस पिछली र...

  • Flower

    यह उस वक्त की बात है जब मैं 15 साल का था। मेरे लिए प्यार शब्...

  • औद्योगिक कचरा

    औद्योगिक कचरा और विकास  विवेक रंजन श्रीवास्तव आज आधुनिक विका...

Categories
Share

एक बेवकूफ - 1

एक बेवकूफ???




देखने में अच्छा ही लगता था। चेहरे पे प्रतिक्रिया कम ही रहती थी जैसे पता नहीं क्या सोचता रहता था हरवक्त, परन्तु आँखें बोलती थी उसकी। कुल मिलाकर एक सीधा सादा भोला भाला लड़का लगता था। लोग सोचते थे की बड़ा बेवकूफ है ये तो। जहाँ भी जाता उसके पीठ पीछे हँसते रहते थे कुछ लोग की कितना अजीब है ये एक ही मुद्रा में घंटों तक चुपचाप बैठा रहता है कोई रिएक्शन नहीं, बहुत ही अजीब है। परन्तु कई कई बार इसे देखना अच्छा लगता है। परन्तु जब वो कोई भी रिएक्शन ना देता तो बहुत ही ज्यादा खीज होती थी। उस खीज को सब लोग मज़ाक बनाने की कोशिश करते रहते थे। परन्तु उस बेवकूफ को तो पता ही ना चलता था, इस बात पे और मज़ाक बनता था ।
एक जगह जहाँ उसकी दोस्त (नूतन) म्यूजिक सीखने जाती थी, उस दोस्त ने उस से कहा की "मुझे आते-आते लेट हो जाती है तो तुम मेरे साथ वहां चल कर बैठ सकते हो?" वो उसकी प्रिय दोस्त थी तो उसने मना नहीं किया। वो वहां नियमित जाने लगा और वहां भी वही हुआ जो सब जगह होता था, उसका मज़ाक बनाया जाने लगा। सबको लगता की इसको क्या पता चलता है...
दिन बीतते गए परन्तु वो नहीं बदला, वहां के अध्यापक ने भी उसको बेवकूफ जान कर उससे फायदा उठाने और पीछे से मज़ाक बनाना शुरु कर दिया। (ऐसे गुरुओं को नमन🙏🙏🙏 जिनको सिर्फ फीस से मतलब होता है) फिर एक दिन उस क्लास की कुछ लड़कियों ने उसकी दोस्त का मज़ाक उड़ाया, उन्होंने उसका मज़ाक उड़ाने के लिए उसको बहुत मुश्किल प्राचीन राग गाने के लिए उकसा दिया और उनमें अध्यापक जी जो कि उस लड़के से कुछ जलन भी रखा करते थे, भी शामिल हो गए और उस नयी स्टूडेंट को बोल दिया की चलो गाओ। परन्तु सबकी आशा के विपरीत उस लड़की ने बहुत ही शानदार गाया वो भी बिना गलती के। सबको बहुत ही ख़राब लगा क्यूंकि उनकी चालबाज़ी किसी काम नहीं आयी।
इस बात से अब तो जैसे लंका में आग ही लग गयी। अब वो लड़कियां बात-बात में उस लड़की को मेंटली टार्चर करने लगी। क्यूंकि बैच के लड़के भी उस लड़की और लड़के का सम्मान करने लगे थे। अब वो लड़कियां बस ताक में रहती थी कि कहाँ मौका मिले और उस लड़की को सबक सिखाये। एक दिन वो मौका मिल ही गया।
वो लड़का उस लड़की को क्लास के आगे छोड़ के अपने काम से गया और कहा की मैं थोड़ी देर में आता हूँ, तब तक तुम चलो । फिर वो आधे घंटे बाद लौटा अंदर गया तो वो क्लास में नहीं थी, उसने अध्यापक को पुछा तो वो बोले वो तो चली गयी, उस लड़के ने लड़की के घर फ़ोन किया तो वो वहां भी नहीं मिली।

कहाँ गयी वो? क्या वो उन लड़कियों की जलन का शिकार हो गयी, यदि हाँ, तो क्या किया उसके साथ?? अब वो बेवकूफ उससे कैसे ढूंढेगा?? जानने के लिए जरूर पढ़ें आगे का पार्ट। यकीन करे इस कहानी का आगे का हिस्सा आपको चौंका देगा।
next part ahead, so be continued....