Rahashmayi katl in Hindi Drama by Satender_tiwari_brokenwordS books and stories PDF | रहस्मयी कत्ल

Featured Books
  • અસવાર - ભાગ 3

    ભાગ ૩: પીંજરામાં પૂરો સિંહસમય: મે, ૨૦૦૦ (અકસ્માતના એક વર્ષ પ...

  • NICE TO MEET YOU - 6

    NICE TO MEET YOU                                 પ્રકરણ - 6 ...

  • ગદરો

    અંતરની ઓથથી...​ગામડું એટલે માત્ર ધૂળિયા રસ્તા, લીલાં ખેતર કે...

  • અલખની ડાયરીનું રહસ્ય - ભાગ 16

    અલખની ડાયરીનું રહસ્ય-રાકેશ ઠક્કરપ્રકરણ ૧૬          માયાવતીના...

  • લાગણીનો સેતુ - 5

    રાત્રે ઘરે આવીને, તે ફરી તેના મૌન ફ્લેટમાં એકલો હતો. જૂની યા...

Categories
Share

रहस्मयी कत्ल

नैना बहुत डरी हुई थी । बीती रात उससे एक खून हो गया अनजाने में। नैना बहुत डर जाती है । एक तो खून हो गया है और किसी को बताए भी तो किनसे। डर की वजह से पूरी रात सो भी नही पाई थी। उसकी roommate(रिया) जो कल अपने किसी रिश्तेदार के घर गयी थी , आ जाती है। वो नैना की सूजी हुई आंखे देखती है और डर जाती है

नैना को डरा सहमा देख हैरानी में पूछती है क्या हुआ? नैना खामोश ,कुछ नही बोलती। नैना को परेशान देख , रिया वार्डन को बुलाने की सोचती है कि तभी नैना और डर जाती है और रिया को मना कर देती है वार्डन को बुलाने के लिये।

नैना , रिया को बताती है, " यार मैंने आजतक कभी एक मच्छर नहीं मारा। और कल रात मेरे से एक कत्ल हो गया। "

रिया," क्या , ये क्या कर दिया और क्यों"?

नैना, " यार किया नहीं , हो गया गलती से"

रिया," यार ये कैसी गलती है, बहुत बुरा फँसेगी । " लेकिन हुआ कैसे??

नैना," यार कल रात से वो मेरे पीछे पड़ा था, मैं जहाँ जाती वहाँ चला आता। मैंने उसे खूब बोला , प्लीज मुझे जाने दो, मेरा पीछा मत करो । लेकिन वो नहीं माना।

नैना," फिर अचानक से वो मेरे बिस्तर पे आगया। और मैंने आत्मरक्षा में उस पर शीशा दे मारा। देखते देखते उसने दम तोड़ दिया। अब क्या होगा "?कहते कहते नैना रो पड़ती है।

रिया," बिस्तर तक कैसे आ गया कोई। सिक्युरिटी गॉर्ड क्या कर रहे थे ?"और जब वो तेरा पीछा कर रहा था , तब तूने किसी को क्यों नहीं बताया, जब वो होस्टल में आ गया।?"

नैना, " यार वो होस्टल में पहले से मैजूद था , जब मैं पानी भरने गयी थी, तभी से वो मेरा पीछा कर रहा था। और पीछा करते करते वो हमारे रूम तक आ गया। " फिर कूद कर बिस्तर पे बैठ गए। और मुझे घूरने लगा जैसे ही वो मुझ पर हमला करने वाला था, मैंने उसे मार दिया।"

रिया काफी असमंजस में थी और परेशान भी की ऐसे कैसे कोई बाहरी होस्टल के अंदर आ सकता है। और जब वो होस्टल में घूम रहा था तब किसी और ने कैसे नही देखा उसे।

रिया थोड़ा संभलती है और नैना से लाश के बारें में पूछती है कि लाश का क्या किया , कहाँ है लाश? और नैना बिस्तर के नीचे इशारा कर देती है। रिया डरते डरते बिस्तर के नीचे देखती है। लेकिन वहाँ कोई लाश थी ही नहीं।

अब रिया और परेशान होती है और कहती है ," नैना यहाँ तो कोई लाश नही है।" नैना तुरंत बिस्तर के नीचे देखती है और कहती है , "यार ये तो रही लाश , अंधी है क्या।"

रिया ने देखा कि एक कॉकरोच मरा पड़ा था। और वो नैना से पूछती है ये तो .........इतने में नैना बोल पड़ती है , " यही तो लाश है"

रिया दो घंटे से बेहोश है और पूरा होस्टल उसे होश में लाने में लगा हुआ है। 😊😊😊😊😊😊😊😊

सतेंदर तिवारी।।