पतझड़ के बाद - एक सच्चा इंतजार

(9)
  • 3.9k
  • 0
  • 1.7k

एक छोटा-सा शहर, जो खूबसूरत पहाड़ों पर बसा था। वहाँ का मौसम कुछ ऐसा था, जैसे मन को सुकून देने वाली कोई पुरानी धुन — चिड़ियों की चहचहाहट, ठंडी हवा की सरसराहट और आसमान में तैरते बादल। इसी शहर में आती है एक छोटे से गाँव की लड़की — आरवी। आरवी सुंदर थी, पर उससे भी अधिक सुंदर था उसका मन। गाँव की सादगी उसमें बसती थी लेकिन सपने ऊँचे थे। उसे लिखने का शौक था। इसीलिए उसने इस पहाड़ी शहर में एक दफ्तर में लेखन का काम पकड़ लिया। धीरे-धीरे उसके शब्द लोगों के दिलों को छूने लगे। उसकी कहानियाँ पढ़कर लोग भावुक हो जाते, सोच में डूब जाते। इसी दफ्तर में उसे पहली बार देखता है रित्विक — एक अमीर लड़का जो विदेश से भारत आया था। उसने आरवी का नाम सुना था लेकिन चेहरा पहली बार देखा। पहली नजर में ही वो जैसे थम गया। उसे लगा, जैसे कोई अप्सरा उसके सामने खड़ी हो। तब से वो रोज़ दफ्तर आता, सिर्फ़ उसे देखने के लिए। लेकिन आरवी को इसका कोई अंदाज़ा नहीं था। वो अपने सपनों में मग्न थी।

1

पतझड़ के बाद - एक सच्चा इंतजार - 1

शीर्षक: पतझड़ के बादएक छोटा-सा शहर, जो खूबसूरत पहाड़ों पर बसा था। वहाँ का मौसम कुछ ऐसा था, जैसे को सुकून देने वाली कोई पुरानी धुन — चिड़ियों की चहचहाहट, ठंडी हवा की सरसराहट और आसमान में तैरते बादल। इसी शहर में आती है एक छोटे से गाँव की लड़की — आरवी।आरवी सुंदर थी, पर उससे भी अधिक सुंदर था उसका मन। गाँव की सादगी उसमें बसती थी लेकिन सपने ऊँचे थे। उसे लिखने का शौक था। इसीलिए उसने इस पहाड़ी शहर में एक दफ्तर में लेखन का काम पकड़ लिया। धीरे-धीरे उसके शब्द लोगों के दिलों को छूने ...Read More

2

पतझड़ के बाद - एक सच्चा इंतजार - 2

रित्विक के जाने के बाद कमरे में जैसे सब कुछ ठहर गया था। आरवी उस दरवाजे को देर तक रही जहां से रित्विक निकला था - बिना जबाव दिए, बिना कोई वादा किए। वो पल, जो एक सपने जैसा लग रहा था, अब एक अधूरी कहानी बन चुकी थी। वो नही जानती थी कि रित्विक लौटेगा भी या नहीं, पर दिल ने ठान लिया था... कि इंतजार तो करना ही होगा। समय बीत रहा था, लेकिन की लम्हें आज भी वहीं रुके थे। आरवी अब पहले जैसी नही थी। वो अब एक मां थी, एक लेखिका थी, और अब... ...Read More

3

पतझड़ के बाद - एक सच्चा इंतजार - 3

ज़िंदगी भी कभी कभी क्या अजीब खेल खेलती है। जब हम सब कुछ भूलकर, सब कुछ फिर से शुरू को तैयार, होते हैं - बिना किसी उम्मीद के, तब वही ज़िंदगी हमें ऐसे मोड़ पर ले आती है, जिसकी हमने कभी कल्पना तक नही की होती।आरवी भी तो बस एक समारोह में हिस्सा लेने आई थी, उस नए अंजान शहर में जहां वो किसी को नहीं जानती थी। लेकिन वहां उसे वो दिखा, जिसकी उम्मीद उसने कब की छोड़ दी थी।उस चेहरे को देख कर आरवी की सांसे थम गई। वो समझ नहीं पा रही थी - क्या ये ...Read More

4

पतझड़ के बाद - एक सच्चा इंतजार - 4

कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें हम बोल भी नहीं सकते और सुन भी नहीं। और अगर वो बातें हमारे सामने आ जाएं, जिनकी कभी हमने कल्पना तक नहीं की थी, तो क्या हो? कुछ ऐसा ही था रित्विक का सच - जिसे जानकर आरवी को लगा जैसे ज़मीन खिसक गई हो। जिस इंसान को उसने सबसे ज्यादा चाहा, उसी ने कुछ छिपाया, कुछ झूठ बोला। उस पल आरवी को महसूस हुआ मानो सबकुछ खत्म हो गया हो। आसमान में बिजली कड़की - जैसे कोई तूफान आने वाला हो और अंदर-बाहर सब कुछ तोड़ देने को तैयार हो। थोड़ी ...Read More