व्याधि

              “एक मरीज़ को आप से बोटौक्स इंजेक्शन दिलाना है,सर,” सुशील कुमार अपने रोगियों के लिए मेरी सेवाएं अक्सर मुझ से मांग लिया करता है। डाक्टरी के अपने पच्चीस साल के अनुभव के बावजूद।                 यह मात्र संयोग है कि बत्तीस साल पहले जब उस ने हमारे मेडिकल कालेज में दाखिला लिया था तो उत्तम शैक्षिक योग्यता रखते हुए भी केवल अपने हिंदी मीडियम को ले कर वह परेशान रहा करता था।और ऐसे में नवनियुक्त एक अध्यापक के उत्साह के अन्तर्गत मैं ने उसे अपने सरंक्षण में ले