आरती का कैफे

आरती का कैफेएक महाविद्यालय के खेल के मैदान में बहुत से छात्र एकत्र थे। मंच पर माइक पकड़े 24 वर्षीय युवा सोहन जोश से बोल रहा था। "मित्रो, आज हम सरकार से कोई मांग रखने या शिकायत करने नहीं आए हैं। हम युवाओं का कर्तव्य है देशप्रेम और राष्ट्रवाद की भावना को जगाना। भ्रष्टाचार को रोकना। अपने विद्यालय और राष्ट्र को स्वच्छ रखना। अगर हम सिर्फ खुद को सुधार लें, तो आधी शिकायतें अपने आप खत्म हो जाएंगी। पहले खुद का संघर्ष से जीना सीखें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। जय हिंद!"मैदान तालियों की गूंज से भर गया। उसी भीड़ में