रक्षाबंधन से 10 दिन पहले विनीता ने अपनी जेठानी सरिता को फोन किया - "नमस्ते भाभी। क्या प्रोग्राम है आपका रक्षाबंधन पर। कहां बंधवाओगी राखी।" फोन के उस पार से विनीता की आवाज आई - "गांव में तो कोई है नहीं आठ माह से बंद पड़ा है घर। जब से पिताजी बीमार हुए हैं, परिवार बिखर गया है।"सरिता बोली - "मेरा तो प्रोग्राम फिक्स है विनीता। दो दिन पहले गांव जाऊंगी। आठ माह से घर बंद है, उसकी सफाई करवाऊंगी। वहीं बंधवाऊंगी राखी। हमारे पूर्वज भी आस जोह रहे होंगे। घर में त्योहार नहीं पूजेगा तो पूर्वज नाराज होंगे। मैंने मीना