यह बात वर्ष 2021 की है। उन दिनों मैं बिहार में थी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। पढ़ाई के बीच जीवन बहुत साधारण ढंग से चल रहा था। तभी हमारे एक रिश्तेदार के यहाँ शादी का निमंत्रण आया। शादी छपरा में थी, जो हमारे घर से कुछ दूर पड़ता था। रिश्तेदारों ने मुझे भी साथ चलने के लिए कहा और मैं खुशी-खुशी उनके साथ चली गई।शादी का माहौल बहुत ही खुशियों भरा था। घर मेहमानों से भरा हुआ था। कोई गाने गा रहा था, कोई नाच रहा था, तो कोई शादी की तैयारियों में व्यस्त था। दिन