[51]पुलिस कार्यालय में नदीम के स्थान पर श्रीधर को स्थानांतरित किया गया था। उसने त्वरित कार्यभार संभाल लिया। उसके कक्ष में शैल और सारा उपस्थित हो गए। “शैल, तुम्हारे पर लगे सभी अभियोगों से तुम्हें मुक्त कर दिया गया है। तुम्हें सेवा में पुन: स्थापित किया जा रहा है। अभिनंदन। यह है उस आदेश का पत्र। इसे ग्रहण करो।” श्रीधर ने एक पत्र शैल को दिया। “धन्यवाद महाशय।” शैल ने पत्र ले लिया। “सारा जी आप भी इस कार्य के भार से मुक्त हो। आप को सात दिनों में अपने देश पाकिस्तान लौटना होगा। लीजिए यह पत्र।” श्रीधर से सारा ने चिंतित मन