दृश्य – कॉलेज नोटिस बोर्ड | सुबहकॉलेज के नोटिस बोर्ड के सामने भारी भीड़ जमा है। हर तरफ बस एक ही शब्द गूँज रहा है—Result… result…छात्र व्याकुल होकर सूची में अपना रोल नंबर खोज रहे हैं। कोई खुशी से झूम रहा है, कोई उदास है, तो कोई डर के मारे आँखें मूँदे खड़ा है। दूर से करण, कबीर और श्रेया एक साथ आते हैं। तीनों के कदम धीमे हैं, पर साँसें तेज। दिल जोर-जोर से धड़क रहा है— क्योंकि यह सिर्फ परीक्षा का परिणाम नहीं था, यह उनकी मेहनत, रातों की जागती आँखों और एक-दूसरे के अटूट साथ का हिसाब