आसक्ति और प्रेम में क्या अंतर है?

(21)
  • 837
  • 222

आसक्ति और प्रेम में क्या अंतर है?परम पूज्य दादा भगवान की दृष्टि से मोह और आसक्ति, प्रेम नहीं हैं। वे हमें लौकिक मान्यताओं से विपरीत समझ प्रदान करके प्रेम और मोह के बीच का भेद समझाते हैं।प्रश्नकर्ता: मोह और प्रेम, इन दोनों के बीच की भेदरेखा क्या है?दादाश्री: यह पतंगा है न, यह पतंगा दीये के पीछे पड़कर और याहोम हो जाता है न? वह खुद की ज़िन्दगी खतम कर डालता है, वह मोह कहलाता है। जब कि प्रेम टिकता है, प्रेम टिकाऊ होता है, वह मोह नहीं होता।मोह मतलब यूज़लेस जीवन। वह तो अंधे होने के बराबर है। अंधा