झूठ-सच

झूठ-सच कमल चोपड़ा​   राजकुमार श्वेतांक की उम्र पंद्रह वर्ष थी। एक दिन घूमते-घूमते वह वन की ओर निकल गया। अचानक उस पर एक शेर ने हमला कर दिया। राजकुमार के हाथों से हथियार छूट गए। वह लड़ते-लड़ते लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वह बेहद घबरा गया, उसे लगा कि अब उसका अंत आ गया है। शेर उसे मारकर खा जाएगा लेकिन जैसे ही शेर ने उस पर दोबारा हमला करना चाहा, तभी एक साहसी युवक सामने आ गया। आते ही उसने राजकुमार से कहा, ‘घबराओ मत, मैं अभी इस शेर को मजा चखाता हूँ।’ और वह शेर से भिड़ गया।​    एक