तक़लीफ़

  • 390
  • 1
  • 132

 तक़लीफ़ दोपहर की धूप अपनी पूरी तल्खी के साथ शहर की पुरानी सिविल लाइन की मंत्री निवास की बिल्डिंग पर झुकी हुई थी। बाहर खड़े नीम के पेड़ की छाया भी जैसे सिमटकर खुद में सिमट गई थी। भीतर, दूसरी मंज़िल के एक बंद कमरे में ए.सी. की ठंडी हवा बह रही थी—एक ऐसी ठंडक, जो बाहर की तपती ज़मीन से बिलकुल अलग थी। कमरे में मंत्री हरकिसन अपनी भारी-भरकम कुर्सी पर टिके बैठे थे। सफ़ेद कुरता-पाजामा, कंधे पर हल्की-सी अँगोछे की तह, और माथे पर पसीने की जगह संतोष की चिकनाहट। सामने चार कुर्सियाँ थीं, जिन पर बैठे थे—पंडित