अनकही - 1

  • 231
  • 66

Ep1 साइलेंट रिट्रीट हवाई अड्डे की भीड़ में मेहरीश एक पतली सी रेखा की तरह खड़ी थी। उसके कंधे पर एक छोटा सा बैग था, हाथ में एक किताब, और आँखों में एक ऐसी थकान जो सालों की नहीं, जन्मों की लगती थी। उसकी माँ की मौत को एक साल हो गया था। एक साल जिसमें हर दिन एक सवाल था: "क्या मैं और कर सकती थी?"उसका फोन वाइब्रेट हुआ। चाची का मैसेज: "तू ठीक तो है ना? मेहरीश ने जवाब नहीं दिया। वह जानती थी इस साइलेंट रिट्रीट के नियम। "साइलेंस सर्कल" जहाँ लोग 3 दिन के लिए खुद से, अपने