खलनायक ?? रंजन कुमार देसाई कल उस ने दोबारा ख़ुदकुशी करने का प्रयास किया था. उस वजह से भरत समेत कोई रात को सो नहीं पाया था. जगराते की वजह से उस की आंखे छह घंटे की नींद के बावजूद खुल नहीं रही थी. फिर भी नियमानुसार वह अस्पताल पहुंचा तब विपुल का बिस्तर खाली था! यह देखकर उस के दिमाग़ में तरह तरह की आशंका जाग उठी थी. पलभर में उस ने ना जाने क्या क्या सोच डाला था!! बावरी