संक्रमणकमल चोपड़ा आज कालू वहीं काम पर बैठा था, जिसे ना करने के लिए उसकी माँ ने मरते वक्त उसे सख्त ताकीद की थी। माँ ने मरते वक्त कहा था, "हे श्वान-पुत्र, इन अन्तिम क्षणों में तुम्हें अपनी आँखों के सामने देखकर मैं खुशी-खुशी मर सकूँगी। पिछली बार मेरे चार बच्चे हुए थे। उनमें से कौन कहाँ गया? मुझे किसी का कुछ पता नहीं। इस बार छ: बच्चे हुए थे। उनमें केवल एक तुम ही जीवित बचे हो... मैंने तुम्हें अपने पंजों और पूँछ के इस्तेमाल की सभी कलाएँ समझा दी हैं... जबड़ों के व्यायाम और प्रयोग के विषय