सौदे की शादी - 3

(36)
  • 2k
  • 345

बारात के शोर-शराबे के बाद अब सब कुछ शांत था।ढोल की आवाज़ें, हँसी, और रोशनी धीरे-धीरे फीकी पड़ चुकी थीं।शादी खत्म हो चुकी थी — लेकिन Anaya के लिए असली जंग अब शुरू होने वाली थी।कार धीरे-धीरे Malhotra Mansion के सामने रुकी एक भव्य हवेली, जिसके ऊँचे लोहे के गेट पर सुनहरे अक्षरों में लिखा था “The Malhotras”.चारों तरफ़ घना बगीचा था, मगर उस हरियाली में भी एक ठंडापन था — जैसे यहाँ फूल नहीं, अहंकार खिलते हों।Anaya ने कार का दरवाज़ा खोला, साड़ी का पल्लू ठीक किया और बाहर कदम रखा।ठंडी हवा उसके चेहरे से टकराई, पर उसके दिल की