[39]न्यायालय से ही येला को वीडियो कॉल किया गया। येला ने उसे लिया। “येला जी, फिरोजपुर न्यायालय के न्यायाधीश आपसे बात करना चाहते हैं।”“जी, किस विषय में?”“वह स्वयं न्यायाधीश ही बताएंगे।”“येला, मैं न्यायाधीश भूपेन्द्र बात कर रहा हूँ।”“नमस्ते महाशय। मैं क्या कर सकती हूँ?”“हमें बताया गया है कि वत्सर नाम के किसी शिल्पी ने एक शिल्प बनाया है जिसके संदर्भ में आप से सारा और शैल मिले थे।”“जी, वह नदी और मृतदेह वाला शिल्प?”“हाँ, वही। क्या उस शिल्प का हमें दर्शन करा सकती हो?”“जी। मैं उस स्थान पर जाती हूँ। बस एक मिनट।” येला शिल्प के प्रति चलने लगी। न्यायालय ने