दादा जी ने डॉक्टर की बात सुनकर आश्चर्य से पूछा,“ऐसा क्या हो गया डॉक्टर साहब, जो आपको इतनी रात को आना पड़ा?”डॉक्टर कुछ क्षण चुप रहा।फिर वह धीरे से दादा जी के पास आया और उनके कान के पास धीमी आवाज़ में बोला—“बाबूजी… गाँव के एक ऊँचे घर के आदमी ने एक औरत के साथ जबरदस्ती की है। वह औरत गर्भवती थी… लेकिन अब बच्चा बच नहीं पाया।”दादा जी कुछ पल के लिए बिल्कुल शांत रह गए।डॉक्टर ने आगे कहा—“मामला बहुत गंभीर है बाबूजी। यह तो साफ़ तौर पर पुलिस का मामला बनेगा।मैं समझ नहीं पा रहा कि अब मुझे