(लैब में लाल बत्ती घूम रही है। अलार्म तेज़ हो चुका है—बीप—बीप—बीप—!)कंप्यूटर वॉइस —“️ WARNING…SYSTEM OVERLOAD…10… 9… 8…”(Mr. राणा की उंगलियाँ काँप रही हैं।)Mr. राणा (चिल्लाकर) बोले - “अब पीछे हटने का वक्त नहीं है!”(राधिका बच्चों को सीने से लगाए खड़ी है।)राधिका (रोते हुए) बोली - “हे भगवान… इन्हें बचा लो…”(पंडित जी ज़मीन पर बैठकर आँखें बंद कर मंत्र पढ़ते हैं।)(अंदर दीवारें काँप रही हैं। रोशनी अब सफ़ेद से नीली हो रही है।)(सुनीति को तेज़ दर्द होता है।)सुनीति (कराहते हुए) बोली - “कौशिक…लग रहा है जैसे शरीर टूट रहा हो…”(कौशिक उसे कसकर पकड़ लेता है।)कौशिक (आँखों में आँसू लिए) बोला - “अगर ये आख़िरी