बड़ी मशक्कत के बाद एक अच्छा रिश्ता हाथ लगा था , नारायणी के पिता इसे हाथ से जाने देना नहीं चाहते थे।इस लिए मुंह मांगा दान दक्षिणा देकर, विवाह की सारी रस्में अदा की गईं।नारायणी और नारायण दोनों ही विवाह उपरांत हाथ जोड़ कर सभी बड़ों से आशीर्वाद ले रहे थे और बैकग्राउंड में बज रहा था।"महलों का राजा मिला कि रानी बेटी राज करेगी"आशीर्वाद लेकर वर और वधु कोहबर में पहुंचे और कोहबर की सारी रस्में हंसी मज़ाक और सालियों की ठिठोलियो के साथ पूरी की गईं।रात का इंतजार समाप्त हुआ और भोर की लालिमा से पहले पहले नारायण