डबल गेम: मर्यादा वर्सेस मक्कारी - 27

(71)
  • 2.7k
  • 981

वंशिका ने एक नई रणनीति अपनाई। उसने घर पर रुकना कम कर दिया और अपना ज़्यादा से ज़्यादा समय फिर से जिम में देना शुरू कर दिया। उसे समझ आ गया था कि वह घर में रहकर जितना विरोध करेगी, क्लेश उतना ही बढ़ेगा और भूपेंद्र उतना ही काया की ओर झुकेगा। उसने खुद से कहा, "इन्हें जितना वक्त साथ बिताना है, बिताने दो। अति हर चीज़ की बुरी होती है।" वह जानती थी कि जब आकर्षण की चमक धुंधली पड़ेगी और रोज़मर्रा की हकीकत सामने आएगी, तब भूपेंद्र को काया के उसी भोलेपन और सादगी में खोट नज़र आने