ध्वनि:अंतश्चेतना के बोध - 2

  • 1.1k
  • 426

परीक्षा कक्ष में सुई गिरने की आवाज़ भी सुनाई दे, इतनी शांति थी। लेकिन श्राव्या के दिमाग में तूफान चल रहा था।उसके सामने प्रश्न पत्र के अक्षर उसे चिढ़ाते हुए लग रहे थे।प्रश्न 3: मार्चियाफावा-बिग्नामी (Marchiafava-Bignami) बीमारी के लक्षण क्या हैं?श्राव्या के हाथ कांप रहे थे। "यह असंभव है... ऐसा नहीं होना चाहिए," उसका वैज्ञानिक दिमाग चीख रहा था। "दुनिया में संयोग होते हैं, सच है। लेकिन ऐसा संयोग? यह गणितीय रूप से भी असंभव है!"उसने आस-पास देखा। उसके सहपाठी अपना सिर खुजला रहे थे। कुछ पेन की नोक चबाते हुए, आसमान की तरफ देखते हुए जवाब के लिए संघर्ष