कहानी की शुरुआत कहीं से भी हो, किरदार यदि दिलचस्प होता है तो कहानी स्वतः ही खूबसूरत लगने लगती है। मैं ऐसे ही एक व्यक्ति को जानता हूँ; उनकी आयु वर्तमान में 65 वर्ष के आसपास होगी। उनके चार बच्चे हैं—सौभाग्य कहें या दुर्भाग्य, उनके चार बेटे ही हैं। माता-पिता जब अपने बच्चों को जन्म देते हैं, उस वक्त उनके प्रति अकल्पनीय प्रेम रहता है, पर वक्त के साथ न जाने क्यों वह भाव बदल जाता है। एक माँ के लिए उसके बेटे किसी राजकुमार से कम थोड़े ही होते हैं!उन चार राजकुमारों में से मैं एक व्यक्ति के काफी