त्रिशा... - 40

  • 246
  • 57

पांच महीने बाद........राजन और त्रिशा की शादी को अब पूरे 6 महीने हो चुके है और वहीं उन्हें पूना वापिस लौटे अब पांच महीने होने चुके है। यहां वो लोग राजन को उसकी कंपनी की तरफ से मिले 2 BHk फ्लैट में रहते है, जिसे अपने आने के बाद त्रिशा ने बहुत ही खूबसूरती से सजाया है।  घर की एक एक चीज को त्रिशा ने अपनी जगह पर एकदम ठीक से रखा हुआ है। दिन के किसी भी समय त्रिशा के घर चले जाओ उसका पूरा घर एकदम टीप टोप मिलता है। एकदम साफ सुथरा सा, सारी चीजें अपनी जगह