उजाले की ओर.... संस्मरण ================= स्नेहिल नमस्कार मित्रों बालपन भी क्या करतब दिखाता है और एक वह आयु जिसे किशोरावस्था कहते हैं जब वह आती है तब तो तौबा !क्या-क्या हरकतें होती हैं जिन पर डाँट का कहाँ कोई असर होता है ?और तो और डंडों का भी कहाँ होता है ?अब वह बात अलग है कि लड़कियाँ डंडे खाने से बच जाती हैं,देवी जो हुईं लेकिन ये किशोर बार-बार हरकतें भी वही करते हैं जिन पर घरवालों की लाल आँखें भी सहनी पड़ती हैं लेकिन भई दिल है कि मानता नहीं|अब डंडे पड़ें तो पड़ें ---क्या