लड़की को मास्टर जी के घर से निकलते देखकर देखने वालों की आँखों से आग की लपटें निकलने लगी थीं। कर्फ्यू में ढील मिलते ही लड़की के घर वाले आकर लड़की को ले गए थे। वे जिस तेज़ी से आए थे उसी तेज़ी से लौट गए थे। उनके जाने के बाद मुहल्ले में हड़कंप-सा मच गया था।जिस वक्त कल अचानक दंगा भड़क उठा