मैं हो रहा हूॅं

कहते है जीवित बचे रहना बहुत बड़ी बात है पर कोई ये नहीं जानता उसकी भी एक कीमत है।___________________________“तू फिर उसी पेड़ के पास बैठा है?” माँ ने पूछा। लड़का मुस्कुराया नहीं।बस धीरे से गर्दन हिला कर कहा “हाँ।”“वहाँ क्या है?”लड़का चुप रहा। कुछ देर बाद बोला — “वहाँ आवाज़ नहीं आती।”गाँव में सब जानते थे कि वह लड़का थोड़ा अलग है। वो और लड़कों की तरह शोर नहीं करता, लड़कियों की तरह खुलता नहीं, और बुज़ुर्गों की तरह चुप भी नहीं रहता। वो बस देखता था, जैसे कोई दुनिया को बाहर से देख रहा हो।“नाम क्या है उसका?” चौपाल