बीस मिनट - सौ मील - एक शर्त - अध्याय 1: ऊँचाई

ट्रैक साँस रोके हुए था। सुपरकार वर्ल्ड चैंपियनशिप की आख़िरी रेस—जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थीं। एरीना में मौजूद हज़ारों लोग और अपनी टीवी स्क्रीनों से चिपके करोड़ों दर्शक मन ही मन एक काउंटडाउन कर रहे थे। पिट क्रू दस्ताने कस रहे थे। विज्ञापनों से सजी, चमचमाती, बड़े पहियों वाली रेसकार गाड़ियाँ—जिनके शक्तिशाली इंजन घरघराहट के साथ आग उगलने को तैयार थे। स्टार्ट लाइट्स जल चुकी थीं, पर हरी होने से पहले का वह एक सेकंड—फ्लैग पोस्ट लिए लड़के, चीयर गर्ल्स, दर्शक—सब शांत। सबकी साँसें थम-सी गई थीं। टीम इनसैनिटी के चैंपियन रेसर नील वरदराजन ने हेलमेट के