नौकर उसके आगे सलाम ठोंकते थे क्योंकि वो सुनंदा की सबसे खास सर्वेंट थी। मगर नित्या को वो खास पसंद नहीं आई थी। फिलहाल तो उसे भूख लग रही थी इसलिए उसने रो रो कर सबको अपनी ओर आकर्षित कर लिया। "सच कहूं तो यह बहुत ही जबरदस्त तरीका है लेकिन कभी कभी न चाहते हुए भी मुझे रोना पड़ रहा है। क्या मैं पिछले जन्म के बचपन में भी ऐसी ही थी जो बिना वजह रोती थी....? नहीं! नहीं! मुझे तो भूख लगी है तभी तो रो रही हूं न?" मां सुनंदा ने उसे स्तनपान कराया और वह तृप्त होकर फिर