त्रिशा... - 36

राजन ने जब खाने का निवाला यूं चेहरे पर मुस्कान और आंखों में प्यार के साथ त्रिशा की ओर बढ़ाया तो त्रिशा एक पल  को सोच में पड़ गई क्योंकि कल के बाद उसे राजन से ऐसे व्यवहार की उम्मीद ना थी। त्रिशा को ऐसे चुपचाप उसे देखते हुए राजन ने फिर से एक बार वो निवाला त्रिशा की ओर बढ़ाते हुए कहा," त्रिशा यार कल जो हुआ मैं उसे बदल नहीं सकता पर अब ऐसा नहीं होगा इस बात का आश्वासन जरुर दे सकता हूं!!!!!!! इसलिए अब कल की बात से दुखी होना‌ छोड़ो और खाना खा लो प्लीज।।।।" त्रिशा इस