बेटी होने की खबर सुनकर दोनों ने हैरानी से एक दूसरे को देखा फिर दादी मां कि तरफ, और अचानक जोर से चिल्ला उठें।"मैं पापा बन गया! और भगवान का लाख लाख शुक्र है कि मुझे दुनिया का सबसे खूबसूरत रत्न दे दिया।" जिन्दल साहब ने खुश होते हुए कहा और उनके आंखों में पानी आ गया उनकी खुशी देखकर सबके आंखों में आंसू आ गये।"आखिरकार हमारी फैमिली का श्राप टूट ही गया। आज बरसों बाद इस घर में लड़की कि किलकारी गूंजी हैं।" दादी मां ने कहा।"हां मां, भगवान ने भले ही देर से हमें संतान सुख दिया लेकिन