यह कहानी एक चिड़िया की है।एक छोटी-सी, नन्ही-सी और बहुत ही प्यारी चिड़िया।पूरे जंगल में उससे अधिक सुंदर चिड़िया न किसी ने कभी देखी थी और न ही उसके बारे में सुना था। उसकी आँखों में चमक थी और पंखों में अलग ही रंग।उस चिड़िया का नाम आयिरा था।आयिरा के परिवार में तीन सदस्य थे—उसके माँ-पापा और वह स्वयं। उसका परिवार छोटा था, लेकिन बहुत प्यार से भरा हुआ था।आयिरा स्वभाव से बहुत खुशमिज़ाज थी। वह पूरे जंगल में उड़ती-फिरती, सबकी मदद करती और हर किसी से मीठी बोली में बात करती थी। जंगल के जानवर उसे बहुत पसंद करते