सौदे का सिन्दूर - भाग 5

राठौर मेंशन के गेट से बाहर निकलते ही, आर्यन ने गाड़ी की खिड़की का शीशा थोड़ा नीचे कर लिया। बाहर की हवा में बारिश के बाद वाली नमी थी, लेकिन गाड़ी के अंदर एयर कंडीशनर की ठंडक और परफ्यूम की महक ने उसे अजीब सी घुटन में जकड़ रखा था।ड्राइविंग सीट पर आज ड्राइवर नहीं, बल्कि खुद आर्यन राठौर बैठा था। यह बात सान्वी के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। सान्वी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जब वह तैयार होकर नीचे आई। तो आर्यन कार में बैठा मिलेगा। तभी आर्यन ने बोला कि "दादी ने