अनजान मददगार-The Stranger

माया अपनी नाइट शिफ्ट पूरी करके कॉल सेंटर से निकली थी। नाइट शिफ्ट का ड्राइवर कैब के साथ बाहर उसका इंतज़ार कर रहा था। नाइट शिफ्ट में कॉल सेंटर की तरफ़ से ड्रॉप सर्विस मिलती थी और एक ही समय में खत्म हुई शिफ्ट के कर्मचारी एक साथ कैब में घर के लिए निकल जाते थे। माया कैब के पास आई तो देखा सिर्फ मधव काका, कैब ड्राइवर ही ड्राइविंग सीट पर बैठे थे, सारी कैब खाली थी। वह चौंक कर हैरत से मधव से बोली, “काका, क्या हुआ? बाकी लोग कहाँ हैं? रात के 3 बज रहे हैं, क्या