मेरे दूल्हे को मरना होगा - अध्याय 6: मर्ज़ी

शादी में पाँच दिन बाकी थे। सौम्या का फोन अचानक कंपन करता है। वह चौंकती है। स्क्रीन पर करण का नाम चमकता है। एक वीडियो फ़ाइल—ऊपर अंग्रेज़ी में लिखा है: तुम और मैं। वह एक पल हिचकती है, फिर उँगली फिसल जाती है। फ़ाइल खुलते ही एक अश्लील वीडियो सामने आ जाता है—देहों का कंपन, बेहूदगी। उसकी साँस अटक जाती है। वह झटके से फोन एक ओर फेंक देती है। कुछ सेकंड बाद स्क्रीन काली हो जाती है। Disappearing message. वीडियो अपने आप मिट चुका है। सौम्या के कानों में करण के शब्द गूँजते हैं—“हर रात। हर रात।” वह सिकुड़कर