ये कहाँ आ गए हम - 1

रात का समय था , मुम्बई के हॉस्पिटल के एक वार्ड में एक खून से सनी हुई एक औरत को लाया गया जो कि दिखने में करीब  बाईस - तेईस साल की लग रही थी । उसने एक लाल शादी का जोड़ा पहना हुआ था । उसका चेहरा एक लाश की तरह सफेद पड़ गया था । किसीने उस औरत को पेट में चाकू मारने की कोशिश की थी और उसके सिर पर भी चोट लगी थी। वॉर्ड का दरवाजा खुलता है और थोड़ी ही देर बाद एक नर्स हाथ में एक नवजात बच्चे को लेकर बाहर आती है। वॉर्ड