बड़े दिल वाला - भाग - 10

अभी तक आपने पढ़ा कि अनन्या और वीर रात भर मोबाइल पर अपने मिलन के सपने बुनते रहे, लेकिन सुबह अनुराग अचानक उसके मायके पहुँच गया। उसने सास-ससुर के सामने प्यार से अनन्या को घर वापस बुलाया और हनीमून की बातें कीं। इससे अनन्या की सारी योजनाएँ बिगड़ गईं और उसके पिता योगेश को उसकी नीयत पर संदेह होने लगा। अब इसके आगे - अनुराग के बिना बताए इस तरह अचानक आ जाने से अनन्या के तन-बदन में सांप लोट रहे थे। वह आग बबूला हो रही थी पर कर तो कुछ भी नहीं सकती थी। तभी कड़क स्वर में