अदृश्य श्रम: घर के काम को काम क्यों नहीं माना जाता?

  • 165
  • 54

सुबह की शुरुआत अक्सर दूसरों के लिए होती है।अलार्म से पहले जागना, सबके उठने से पहले चाय रखना, बच्चों के स्कूल की तैयारी, घर के कामों की सूची मन ही मन बनाना — यह सब बिना किसी शोर के होता है।घर के बाकी लोग दिन की शुरुआत करते हैं,और एक महिला का दिन शुरू हो चुका होता है।यह काम दिखता नहीं,लेकिन दिनभर चलता रहता है।इसी को कहा जाता है — अदृश्य श्रम।अदृश्य श्रम क्या होता है?अदृश्य श्रम वह काम है जो किया तो जाता है,लेकिन उसे “काम” की श्रेणी में नहीं रखा जाता।यह केवल झाड़ू-पोंछा या खाना बनाना नहीं है।यह