[27]“घटना स्थल पर भी कुछ नहीं मिला, शैल?”“मिलता भी कैसे?”“क्यों?”“वह स्थल घटना स्थल है ही नहीं।”“क्या कह रहे हो? शैल, मृतदेह वहीं से मिला था न? क्या कहीं अन्य स्थल से तो मृतदेह नहीं मिल था?”“अधीर न हो सारा जी। मैंने यही कहा है कि वह स्थल घटना स्थल नहीं है। घटना स्थल तो अन्यत्र कहीं है।”“कहाँ है?”“वही तो हमें खोजना है।”“जहां से मृतदेह मिला वह स्थल घटना स्थल नहीं है। अन्यत्र जो घटना स्थल है वह कहाँ है वह हम जानते नहीं हैं। क्या है यह सब, शैल?”“यही तो दुविधा है।”“क्या उपाय है इस दुविधा का?”“आरंभ से प्रारंभ करते