अन्तर्निहित - 24

 [24]“डीएनए परीक्षण आरंभ हो चुका है। आठ दिनों में रिपोर्ट या जाएगा।”“तब तक क्या करने का सोचा है, शैल जी?”“हमें इतने समय की प्रतीक्षा नहीं करनी है।”“क्यों?”“हमें प्रत्येक क्षण का उपयोग करना होगा। कुछ भिन्न रूप से सोचना होगा।”“यदि आठ दस दिनों तक डीएनए रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर लेते तो?”“उसका कोई अर्थ नहीं है।”“क्यों नहीं है?”“डीएनए रिपोर्ट से मृतक की आनुवंशिकता का ज्ञान मिल जाएगा किन्तु उससे उसकी मृत्यु का कारण तथा उसके मारक के विषय में कोई ज्ञान थोड़े ही प्राप्त होगा?”“यह ‘मारक’ का अर्थ क्या है?”“हत्यारा।”“इतना तो ज्ञात हो जाएगा कि यह व्यक्ति किस देश कि नागरिक है।”“डीएनए