मास्क से पहले की दौड़

समय: वर्ष 2019, फरवरी का महीना।अहमदाबाद का एक व्यस्त ऑफिस एरिया।सुबह के आठ बजे थे। सूरज की सुनहरी किरणें अभी मुश्किल से शहर को छू रही थीं, लेकिन प्रतीक के लिए यह समय गति का था। उसने जल्दी में ब्रेड पर जैम लगाया, कॉफी मग में भरी और लैपटॉप बैग कंधे पर टाँगा।"अगर आज ट्रैफिक जाम नहीं हुआ तो पंद्रह मिनट में पहुँच जाऊँगा," वह खुद से कह रहा था।उसने कार स्टार्ट की और रोड पर निकल पड़ा। कार के अंदर उसका मन आने वाले दिन के टास्क की सूची बनाने में व्यस्त था। फोन पर लगातार मैसेज आते रहे: