वाजिद हुसैन सिद्दीक़ी की कहानीभारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दक्षिण में आवास विकास कॉलोनी है। इसमें साजिद अली की दो मंजिला इमारत है जिसमें संस्थान का वैज्ञानिक डॉक्टर एस.पी. शर्मा किराए पर रहता था। उनके एक नौ वर्षीय लड़का था जिसका प्यार का नाम बंटी था। साजिद अली के दो बच्चे थे। तीनों बच्चे एक ही इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते थे। उनकी रुचियां बहुत मेल खाती थी। वे एक साथ पार्क में खेलते और घूमते- फिरते थे। डॉक्टर इस सब को टाइम वेस्ट मानता था। वह सोचता था कि कक्षा में अव्वल आकर ही उनका बेटा प्रतिस्पर्धक दुनिया