अंतर्निहित - 12

[12]“देश की सीमा पर यह जो घटना घटी है वह वास्तव में तो आज कल नहीं घटी है।”“क्या मतलब है आपका? आज नहीं घटी है तो कब घटी है?”“आज से आठ वर्ष पूर्व ही यह घट चुकी है।”“ओह। ऐसा है क्या?”“बिल्कुल ऐसा ही है।”“कब? कहाँ? कैसे? इस घटना के विषय में आप जो भी जानते हैं मुझे कहिए।”“सब बताते हैं। इसीलिए तो हम आपके पास आए हैं।”“आज से आठ वर्ष से थोड़ा अधिक समय हुआ होगा। तब यह घटना गंगटोक में घट चुकी है।”“क्या बात करते हो? ऐसा कैसे हो सकता है?”“सपन। तुम विस्तार से बताओ न सारा जी को।