आभासी बनाम वास्तविक प्रिया ने काम से कुछ देर का ब्रेक लिया था। उसने अपना फोन उठाया। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गई। सुबह उसने कुछ पिक्स पोस्ट की थीं। वह देखना चाहती थी कि कितने लोगों ने उन्हें लाइक किया है। उन पिक्स पर कितने कमेंट्स आए हैं। सिर्फ पाँच लाइक्स और एक कमेंट 'नाइस पिक्स' आया था।प्रिया को निराशा हुई। कुछ दिन पहले वह अपनी कज़िन की शादी पर गई थी। उस शादी के अलग अलग फंक्शन्स की पिक्स ही उसने डाली थीं। उसे उम्मीद थी कि जब वह चेक करेगी तो लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आई हुई