राजस्थान की धरती वीरों की जन्मभूमि रही है। इसी वीरभूमि पर जन्मा था एक ऐसा अश्व, जो इतिहास के पन्नों में अमर हो गया – चेतक।कहते हैं चेतक एक अरबी नस्ल का घोड़ा था, जो अपनी शक्ति, गति और साहस के लिए अद्वितीय माना जाता था। उसका शरीर नीले रंग की आभा से दमकता था, इसीलिए उसे नीला घोड़ा कहा जाने लगा। जब वह मैदान में दौड़ता तो लगता मानो आकाश का एक टुकड़ा धरती पर दौड़ रहा हो।चेतक का कद ऊँचा और शरीर गठीला था। उसकी आँखों में तेज़ था और चाल में आत्मविश्वास। राजस्थान के राजघरानों में घोड़ों