[3]शैल उस स्थल का, उस क्षेत्र का अपने दृष्टिकोण से निरीक्षण करने लगा। उसने जो भी देखा, जो भी अनुभव किया उसे उसने अपने मन में रख लिया। कुछ ही क्षण में दोनों देशों की सेना की टुकड़ी घटना स्थल पर आ गई। पाकिस्तानी पुलिस का कोई समाचार नहीं था। दोनों सेनाओं ने कुछ विचार विमर्श किया, चर्चा की और निर्णय लिया गया कि भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की सहायता से मृतदेह को नदी से बाहर निकाला जाए तथा उसे भारतीय सीमा में, भारत के संरक्षण में ही रखा जाए। हेलिकॉप्टर आ गया। जवानों ने जैसे ही देह को बाहर निकालने के लिए