महाराणा सांगा - भाग 11

  • 150

साँगा के विरुद्ध गुप्त योजना कुँवर साँगा अब साधारण सैनिक न रह गए थे। राव कर्मचंद ने अपनी पुत्री का विवाह उनसे कर दिया था और अब वे एक भव्य महल में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। राजकार्यों में उनकी भूमिका बढ़ गई थी और व्यस्तता भी। अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने वाले साँगा श्रीनगर के सैनिकों के लिए उदाहरण बन गए थे और उनकी प्रेरणा से सेना में उत्साह भी रहता था। कई बार उनके साथी सैनिक उनके इस उत्थान पर आश्चर्यचकित रह जाते थे कि कैसे एक साधारण सैनिक अपने पराक्रम और निष्ठा से राजा का जामाता