जनता के प्रति दुर्व्यवहार

जनता के प्रति दुर्व्यवहार ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी.एन. शर्मा ने अपनी पुस्‍तक ‘इंडिया बिट्रेड’ में एक किस्सा सुनाया, जो काफी परेशान करने वाला है। (बी.एन.एस./2-4) लेखक तब एक युवा, मेरठ के गांधी आश्रम में रहता था, जहाँ उसके चाचा महासचिव थे। नेहरू को सन् 1937 के प्रांतीय विधानसभा चुनावों के लिए एक भाषण देने को मेरठ के टाउन हॉल में आना था। मेरठ पहुँचने पर वे व्यवस्थाओं को लेकर बेहद नाराज हुए। व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्ति नेहरू के सामने हाथ जोड़े खड़ा था और उनसे वापस न जाने की गुजारिश कर रहा था। इसके बावजूद नेहरू ने हजारों की भीड़ के